कबीरधाम जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रिपोर्टर — टेशवर साहू
कबीरधाम जिला में भाजपा तने नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी नगरीय निकायों में भाजपा का परचम लहराया है। इस चुनाव में नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, नगर पंचायत पण्डतराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी में भाजपा के सभी प्रत्याशी विजय प्राप्त करने में सफल रहे। यह जीत भाजपा के लिए न केवल एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह पार्टी की मजबूत स्थिति और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता का भी प्रतीक है।
छ ग़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत के बाद भाजपा और मजबूती से विकास कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी।