विभागीय उपलब्धियां क्षेत्रों में स्पष्ट परिलक्षित हों – कलेक्टर श्री सिंह

रिपोर्ट देवेंद्र पटेल
सिरोंज। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को सिरोंज तहसील क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के अलावा निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने भ्रमण के दौरान अधिकारियों से कहा है कि विभागीय उपलब्धियां क्षेत्रों में स्पष्ट परिलक्षित हों। स्थानीय रहवासियों के द्वारा आप सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को बतलाने के लिए आगे आना चाहिए। यह सब कैसे संभव हो सकता है पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आप सब के क्रियान्वयन से ही जिले की ख्याति में वृद्धि होगी। क्रियान्वयन में कहीं कोई दिक्कत आती है तो बतलाने में जरा भी देरी ना करें। समस्याओं के समाधान हेतु कार्य क्षेत्र में सतत संपर्क व भ्रमण पर उन्होंने जोर दिया है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने भ्रमण संपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद कर क्रियान्वयन कार्यों की अधिकारी व कर्मचारियों की ग्रास रूट पर उपस्थित और कार्य करने की प्रक्रिया को जाना है।
कलेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान आव्हान किया कि वह अपने बच्चों को आंगनबाड़ी, स्कूल जरुर भेजें इस कार्य में दादी और माताएं प्रेरणा स्वरूप सहयोग प्राप्ति के उपायों को सांझा किया है।
कलेक्टर सिंह ने ग्राम की नल जल योजना के बेहतर संचालन के लिए ग्राम की महिला स्व-सहायता समूहों को जवाबदेंही सौंपने के सुझाव को अमल में लाने की बात कही है। शासन द्वारा हर घर में नल से जल पहुंचे से लाभान्वित महिला से चर्चा कर जीवन में आए परिवर्तन के संस्मरणों को जाना है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति का भी जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य पूरा कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम देहरीपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र का, ग्राम मूडरा बागल में निर्माण कार्यों का, ग्राम यूसुफपुर में शासकीय शाला के बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक योग्यताओं के पैमाने को परखा है। वहीं बच्चों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर वृक्षों का मानव जीवन में क्या महत्व है को रेखांकित कर रोपित पौधों की देखभाल करने और घर के सदस्यों को पौधे लगाने की बातें सांझा करने की सीख दी है।
गौशालाएं आत्म निर्भर बने –
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज ग्राम जैतपुर में गौशाला के कार्यों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गौशालाएं स्वमेव आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर हो इसके लिए बेहतर प्रबंधन अति आवश्यक है। उन्होंने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का सिर्फ गौ शालाओं के संवर्धन कार्यक्रम हेतु उपयोग करने पर बल दिया है।
कलेक्टर सिंह ने यहां के कस्टम हायरिंग सेंटर और मियावाकी पद्धति से किए गए पौधारोपण कार्य का निरीक्षण कर कस्टम हायरिंग की सुविधाओं का किसानों को कैसे अधिक से अधिक लाभ मिले ताकि किसानों की आमदनी में इजाफा हो इस ओर विशेष ध्यान दें के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने ग्राम रतनबर्री में जल निगम के कार्यों का जायजा लिया। संचालित एकल विलेज नल जल योजना की गहन जानकारी प्राप्त की है। सिरोंज के विश्राम गृह में दरी निर्माण समिति के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और प्रस्तावित कृषि मंडी स्थल एवं बायपास रोड का निरीक्षण किया है। ग्राम तरवारिया में ट्रेलिंस फार्मिंग सिस्टम का निरीक्षण, ग्राम छापू में कामधेनु फार्म बकरी पालन इकाई फार्म पॉन्ड डेयरी इकाई से लाभान्वितो से संवाद कर उनके जीवन में आए परिवर्तनों को जाना है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने एक करोड़ 47 लाख की लागत से ग्राम चितावर में बन रहे हायर सेकंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। निर्माण एजेंसी पीआईयू के अधिकारियों को ततंसंबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण भ्रमण के दौरान स्थानीय एसडीएम हर्षल चौधरी, नाबार्ड की जिला प्रबंधक श जसप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकार कर्मचारियों के अलावा गणमान्य नागरिक, लाभान्वित हितग्राहीयों के साथ साथ ग्रामीणजन और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।