
रिपोर्टर – विकास कसेरा
तराना। नगर के वार्ड क्रमांक 01 एवं 15 के रहवासियों के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। श्री पवन कुमार कुमावत के घर से लेकर श्री बन्ने खान की पुलिया तक बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्य प्रारंभ किया गया। सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के रहवासियों में प्रसन्नता का माहौल है। सड़क निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए शुरू किए गए इस कार्य से वार्ड क्रमांक 01 एवं 15 के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्य शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष भाई कामिल कुरैशी, वार्ड परिवार के सदस्य श्री कृष्णपाल सिंह तोमर, वार्ड पार्षद श्री सदानंद दीक्षित, श्री मुरली निगम, श्री संदीप दुबे सहित परिषद के पार्षदगण एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस विकास कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग एवं प्रयासों के लिए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रूपेश परमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वीरेन कुमार मेहता, उप यंत्री श्री संजय मालवीय सहित नगर परिषद की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र का विकास सामूहिक प्रयास एवं जनसहयोग से आगे बढ़ता है। वार्डवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी नगर परिषद के सहयोग एवं समन्वय से पूरा कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत पर वार्ड क्रमांक 01 एवं 15 के रहवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।









