भूत पिशाच की टोलियां, कई प्रदेशों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां संस्था नमो नमो के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य एवं आकर्षक शिव बारात

रिपोर्ट
संगीता सिंह राठौर
बच्चों के लिए जंगल बुक की झांकी रहेगी आकर्षण
देवास। शहर में महा शिवरात्रि के अवसर पर संस्था नमो-नमो के तत्वाधान में भव्य एवं अनूठी शिव बारात का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। शिव बारात में कई प्रदेशों के कलाकार अपनी जीवंत प्रस्तुतियां देंगे। संस्था द्वारा विगत 12 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बारात का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष बारात को ओर अधिक भव्यता दी गई है।
संस्था संयोजक राजेश यादव एवं अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया कि भव्य एवं अनूठी शिव बारात बुधवार शाम 5 बजे सयाजी द्वार से निकलेगी। यहां से एमजी रोड, जनता बैंक चौराहा, नयापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड, तीन बत्ती चौराहा होते हुए शुक्रवारिया हाट स्थित नाग चंद्रेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी। शिव बारात में केरल, कर्नाटक, मुंबई, उत्तर प्रदेश सहित भोपाल, इंदौर के कलाकारों द्वारा विभिन्न स्वरूपों में जीवंत झाकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान प्रथम पूज्य गणेश जी, मां चामुंडा, श्रीराम दरबार के साथ विराट हनुमान, पच्चीस मुख वाली काली मां, उड़ते हनुमान जी, यंत्र चालित हाथी देवता, विराट नंदी पर सवार शिव-पार्वती के साथ अघोरी नृत्य करते हुए भूत पिशाच, गंगा मैया की झांकियां रहेंगी। बच्चों के लिए जंगल बुक की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। चंद्रमौली स्वरूप में सजे धजे भोलेनाथ जी नंदी पर सवार होकर मां पार्वती को ब्याहने जाएंगे।शिव बारात प्रारंभ होने के पूर्व खेल क्षेत्र में देवास का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी शामिल होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चौधरी, मुरली भंवरा, पूर्व अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। शिव बारात के लिए संस्था नमो-नमो द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। संस्था नमो नमो के सुमेरसिंह ठाकुर,नरेंद्र सोलंकी,संजय दायमा,महेश गवली,दीपक सोनी,राकेश गुप्ता,अजय तोमर,मनोज गर्ग,पंकज वर्मा,राम यादव,प्रवीण वर्मा,निलेश वर्मा,भूपेश ठाकुर,सोनू परमार,गोपाल खत्री,संजय ठाकुर,आलोक साहु,विकास जाट,रोहित शर्मा,नितिन शेलके,सुरेन्द्र परिहार,गोलू प्रजापति,राहुल ठाकुर,गौरव दुबे,बंटी मांगरोलिया,बंटी प्रजापत,मनीष पण्ड्या,धीरेंद्र दवे,खिलेश शिंदे,जयंत यादव,राहुल गोस्वामी,जयेश पड़ियार,देवेंद्र पड़ियार,सुरेंद्र गायकवाड़,नवीन यादव,भीम यादव सहित समस्त सदस्यों ने देवास नगर के सभी शिवभक्तों से इस शिव बारात में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।