Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मोहनखेड़ा में आयोजित हुए आदिवासी कांग्रेस के शिवर मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे

रिपोटर राजेशयादव

मोहनखेड़ा में आयोजित आदिवासी कांग्रेस के आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे। यहां आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने नेताओ की अगवानी कर उन्हें 5 दिवसीय शिविर के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चौधरी ने कहा कि भाजपा व आरएसएस को आदिवासी को वन वासी कहते है लेकिन उनकी वन की संपदा पर नजर है, उन लोगो को हमसे कोई प्यार नहीं है उन लोगो को केवल संपदा से प्यार है। इस बात को हमे समझना होगा। उन्होंने कहा कि खड़गे जी और राहुल जी को उस संपदा से प्यार नही है उन्हें तो बस आदिवासियों से प्यार हैं। संविधान के माध्यम से हमे अधिकार मिले है लेकिन उसको लेकर भी इनके द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुवे कहा कि बीजेपी का फंडा केवल बांटने का है। उन्होंने कहा कि वे आदिवसियों के मूल अधिकार आरक्षण पर सवाल उठाते है तथा संविधान को कमजोर करने की बात करते है। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, कुक्षी विधायक हनी बघे साल, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अनके कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

वही जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में मध्यप्रदेश में जारी इन्वेस्ट समिट को लेकर भी तंज कसा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!