90 शीशी कोरेक्स के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पत्रकार मोहम्मद सद्दीक
सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी राहुल सैयाम* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी* ने अवैध कोरेक्स की बिकी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि *ग्राम जियावनडांड मे उमेश पाण्डेय* पिता राजेश पाण्डेय अवैध रूप से मादक पदार्थ कोरेक्स रखे हुये है जो मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिये अपने घर से लेकर जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी को एन एच मुख्य मार्ग पर पकड़ा गया। पुलिस को उसके कब्जे से एक हरे रंग की बोरी मे *90 शीशी आनरेक्स कोडीन युक्त सीरप कीमती 16,200 रूपये* बताई जा रही है। आरोपी को अपराध क्रमांक 87/25 धारा 8/21, 22 NDPS एक्ट के तहत
गिरफ्तार कर न्यायालय देवसर पेश किया गया है। जिसे जेल भेजा गया है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में निरी. कपूर त्रिपाठी, उप निरीक्षक यज्ञलाल वर्मा, सउनि मोहनलाल प्रजापति, प्र.आर. उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, रामसुन्दर विश्वकर्मा, आर. दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।