Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

महाशिवरात्रि पर तपोभूमि भील बरखेड़ा के आश्रम में लगा भगोरिया मेला

रिपोर्टर – लाखन चौधरी

नालछा/जिले के नालछा विकासखंड के ग्राम तपोभूमि भील बरखेड़ा में स्थित श्री प्रेम दास जी सरकार ( नीतू बाबा) के आश्रम पर महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार आठवें वर्ष भगोरिया मेला आयोजित हुआ। मेले में आसपास के क्षेत्र से करीब 15 ढोल मांदल नृत्य दल शामिल हुए।चारों ओर से पहाड़ियों से घीरे प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बने आश्रम परिसर में ढोल मांदल के करतल ध्वनि व बांसुरी की तान ने मानो प्रकृति को जीवित कर दिया हो। इसी के साथ क्षेत्र में भगोरिया मेले का आगज भी हुआ है।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आश्रम परिसर में सुबह से ही महाशिवरात्रि पर लगने वाले भगोरिया मेले को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला था। दोपहर तक दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे करीब 15 नृत्य दल यहां शामिल हुए। आश्रम परिसर में लगे मेले में सभी जमकर नाचते हुए नजर आए। लोग भगोरिया की मस्ती में डूबे हुए थे।

*संत श्री महंत 108 श्री प्रेमदास जी ने बजाया ढोल जमकर*

आश्रम के प्रसिद्ध संत श्री महंत 108 श्री प्रेमदास जी सरकार ने भी अपने गले में ढोल लेकर जमकर बजाय जिस पर लोग नाच रहे थे। बाबा ने भगोरिया नृत्य भी किया।बाबा ने भी क्षेत्र में सुख समृद्धि खुशहाली का संदेश दिया उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह संस्कृति के इस पर्व को बड़े ही अच्छी तरीके से मनाए।

आश्रम के मंच से किया सम्मानित

संत श्री द्वारा परिसर में आश्रम द्वारा मंच लगाया गया था जिससे यहां साबिर नृत्य दलों का सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। आयोजन में आमखो,हैदरी, बरखेड़ा, ऊडा खो,नरसिंह माल, मोगरा भाव, सहित अन्य स्थानों से नृत्य दल शामिल हुए थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मालीवाड, जनपद सदस्य गोकुल गिरवाल, जनपद सदस्य भानु सिंह गिरवाल, सरपंच सीताराम, नानूराम गिनावा,सचिव महेंद्र बड कुंवर,शिक्षक जगदीश बैरागी आदि आयोजन में शामिल हुए।

सफल आयोजन का आभार पुजारी श्री बजरंग दास जी द्वारा माना गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!