Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा

रिपोर्ट। सतीश

जिगना। छानबे ब्लाक के अकोढ़ी एवं रामपुर गांवों में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल में गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरण किया गया। दो सौ से अधिक महिलाओं ने आवास व शौचालय क्षके लिए आधार कार्ड व बैंक खाते के कागजात जमा किए।अकोढ़ी गांव के प्रधान सतीश उर्फ पंकज तिवारी ने दिव्यांगजनोंं व गरीब तबके के पांच सौ लोगों को कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल मिलते ही गरीब तबके के लोगों के चेहरों पर मुस्कान फैल गए। बीडीओ मुनीष कुमार सिंह ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। ग्राम प्रधान सतीश उर्फ पंकज तिवारी एवं रामपुर में प्रधान कपिंजल बिंद ने चौपाल की अध्यक्षता की। एडीओ कोआपरेटिव वेदप्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेक्रेटरी बृजेश सिंह एवं शरद सिंह इंद्र बहादुर सिंह, संतोष तिवारी आदि रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!