Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

गौ सेवा विश्व शांति वार्षिक महिमा मेला का धार्मिक आयोजन

रिपोर्टर–आशुतोष सिंह

जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कांडसर में मंगलवार को गौ माता की शोभायात्रा निकाली गई। विश्व शांति वार्षिक महिमा मेला, प्रकृति की रक्षा के लिए धार्मिक आयोजन बनाया गया।

माध्यम राज्य भर से दूर-दूर से जुटे श्रद्धालु भाजपा एवं हिन्दू संगठन के प्रांत पदाधिकारियों का जमावाड़ा लगा।

विगत 20 वर्षों से कांडसर गौ शाला संचालक बाबा उदय नाथ द्वारा विश्व शांति वार्षिक महिमा मेला का आयोजन किया जा रहा है। गौ माता के भव्य शोभायात्रा से इसकी शुरुआत होती है। स्वागत के दरम्यान गौ चरणों में लेटने का अनूठी परम्परा है। शोभायात्रा में निकले गौ माता 3 किलो मीटर दूरी से बिछाए गए सफेद कालीन में चल कर आते है। इसी कालीन में श्रद्धालु गौ माता के पग के आगे साष्टांग लेट कर गो पग बाधा बनते हैं, ताकि गौ माता उनके शरीर पर चल सके। इसे गौ पद लेना या गौ पग बाधा बनना कहते है। मान्यता है कि ऐसा करने से शारीरिक कष्ट दूर होता है साथ ही सारे क्लेश बाधा टल जाते हैं। आज

प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों ने गौ पद लेकर आयोजन का हिस्सा बने।

आस्था धर्म के साथ ही प्रकृति रक्षा का संदेश देने वाले इस आयोजन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे। संघ प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी जी, प्रांत गौ सेवा प्रमुख वीर अन्ना सफारे, सक्षम संगठन मंत्री राम जी राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप जी ,जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल जी , नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भागीरथी मांझी, निर्भय सिंह ठाकुर, नरोत्तम साहू, प्रशांत मानिकपुरी, हर्ष जैन,अविनाश भोसले, मुकेश साहू, समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!