श्री जी पथ भक्त मंडल ने मनाया फाग उत्सव

रिपोर्ट नरेन्द्र कुमार परमार
*पेटलावद।* *‘‘होलियां में उडे रे गुलाल, आयो रे वृंदावन से‘‘* जैसे भक्ति गीतो और होली के रास गीतों के माध्यम से श्रीजी पथ भक्त मंडल के तत्वाधान में फाग महोत्सव का आयोजन मंगलवार को स्थानीय श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम गुरूद्वारा पर किया गया। जहां पर कथा प्रवक्ता सुश्री वैष्णवी भट्ट ने भजनों और होली के रसिया की प्रस्तुती देकर सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।फाग उत्सव के शुभारंभ में स्थानीय शनि मंदिर से फाग या निकाली गई जो की नाचते गाते स्थानीय गुरूद्वारा मंदिर पर पहुंची जहां पर फाग उत्सव मनाया।
*महिला मंडलों ने सफल बनाया उत्सव।*
फाग उत्सव को सफल बनाने में समरसता मातृ शक्ति आयाम,ब्राम्हण स्वर्णकार समाज, शनि मंदिर महिला मंडल और इनरव्हील क्लब पेटलावद का सराहनीय सहयोग रहा।इन सभी संगठनों की महिला सदस्यों ने बढचढ कर आयोजन में हिस्सा लिया और इनरव्हील क्लब और मातृ शक्ति आयाम के द्वारा कथा प्रवक्ता सुश्री वैष्णवी भट्ट का साल श्रीफल भेंट कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
*होली समानता का भाव सिखाती है।*
कथा प्रवक्ता सुश्री वैष्णवी भट्ट ने कहा कि फाग उत्सव मनाना केवल रंगों के साथ होली खेलना नहीं है। यह भगवान के प्रति अपने समर्पण को प्रगट करना है और भगवान के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शीत करना है। इस उत्सव के माध्यम से हम एक दूसरे के प्रति समानता के भाव को प्रतिपादित करते है। यह उत्सव भाईचारे और एक जुटता के साथ भगवान को प्रसन्न करने का है।
*ब्रज के रसियां पर सभी झूमें।*
*‘‘कैसे होली खेलू में सांवरियां के संग- सांवरियां के संग‘‘* जैसे रसिया को सुन कर सभी महिला मंडल के भक्त भाव विभोर हो कर एक दूसरे पर फूल व गुलाब छीडकते हुए नाचते गाते फाग उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने पहले तो भगवान को रंग गुलाल खिलाया फिर भजनों की धुन पर एक दूसरे को कलर व गुलाल लगा कर फाग का आनंद लिया।लगभग 2 घंटे तक चले फाग उत्साह की पूर्णाहुति महाआरती के साथ हुआ। जिसमें सभी महिलाओं ने हिस्सा लेकर भगवान की सामूहिक आरती की और महाप्रसादी का लाभ लिया।