मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील विदिशा एवं ब्लॉक विदिशा के चुनाव संपन्न , संभागीय अध्यक्ष श्री परशुराम जी दुबे द्वारा

रिपोर्ट डॉ. गौरव शर्मा
विपुल तहसील अध्यक्ष एवं लोकेश ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित
म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक विदिशा कार्यकारिणी का हुआ गठन
विदिशा: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक शाखा विदिशा का तिरुपति होटल में द्विवार्षिक निर्वाचन हुआ l जिसमें पटवारी विपुल बाबू शर्मा को तहसील अध्यक्ष एवं शिक्षक लोकेश श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया l
निर्वाचन अधिकारी राजेश जी चौबे ने सह निर्वाचन अधिकारी श्रीमति रश्मि जी सकवार के साथ निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर मौजूद सदन से दोनों कार्यकारणी की अलग अलग पैनल प्राप्त की l सभी ने एक मत होकर जो पैनल प्रस्तावित की,उसका सभी ने एकमत होकर भारत माता की जयघोष एवं करतल ध्वनि से समर्थन किया l इसके बाद निर्वाचन अधिकारी श्री चौबे ने तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें पटवारी विपुल बाबू शर्मा को तहसील अध्यक्ष,श्रीमति रश्मि दांगी कार्यकारी अध्यक्ष,श्रीमति नेहा चौबे,विजय भोविया, यशपाल रघुवंशी,सुरेश केवट,पंकज व्यास,अमर सिंह सिलावट,कु.शैफाली गोहर,कैलाश चक्रवर्ती, अशोक शर्मा,राम प्रसाद अहिरवार उपाध्यक्ष,प्रमेंद्र रघुवंशी सचिव,श्रीमति प्रीति सैनी,अनिकेत शर्मा,प्रियंक जैन,श्रीमति प्रगति नरवरिया,हर्ष मधोरिया सह सचिव,अतुल कुशवाह कोषाध्यक्ष,रोहित धाकड़ एवं कृष्णकांत आचार्य संगठन मंत्री,प्रदीप साहू प्रचार मंत्री सह प्रवक्ता,जगदीश सिंह रघुवंशी कार्यालय मंत्री, श्रीमति विभा रघुवंशी, दिग्विजय सिंह सिसोदिया,नोमिष शर्मा, भैरों सिंह शाक्य कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया l
इसी तरह ब्लॉक कार्यकारिणी में लोकेश श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमति सरिता भगोरिया कार्यकारी अध्यक्ष,राम कुमार श्रीवास्तव,विनोद अहिरवार,नितिन सोहित, श्रीमति स्नेहलता जैन, श्रीमति प्रियंका जैन,वीरेंद सिंह राजपूत,उमेश ताम्रकार,चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेंद्र बंसल,अभिलाष पटेल उपाध्यक्ष,कमलेश दुबे सचिव,पीयूष कौरव,धीरेन्द्र सिंह चौहान,श्रीमति ममता मेहर,श्रीमति नीलम सोनकर,प्रमोद प्रभाकर सह सचिव,योगेश सक्सेना कोषाध्यक्ष,दीनदयाल शर्मा एवं चन्द्रशेखर शर्मा संगठन मंत्री,आशीष रोहिला प्रचार मंत्री सह प्रवक्ता,राकेश मालवीय कार्यालय मंत्री, लखन खंगार,अमित भल्ला, राकेश दीक्षित,दीपक चंदेलिया कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किए गए l
दो सत्र में संपन्न हुए इस कार्यक्रम उद्घाटन सत्र की शुरुआत भारत माता,भगवान विश्वकर्मा एवं संघ संस्थापक दत्तोपंत पंत जी ठेगड़ी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई l कार्यक्रम को संभाग अध्यक्ष परसराम दुबे,जिला उपाध्यक्ष नीले तिवारी,जिला सचिव सुरेश जाटव,जिला कोषाध्यक्ष शंभू दयाल विश्वकर्मा,जिला सह सचिव श्रीमति रत्ना पांडेय, जिला प्रवक्ता विमलेश सक्सेना ने संबोधित किया l संचालन श्री कमलेश जी दुबे ने किया अंत आभार विपुल शर्मा ने माना l प्रथम सत्र के समापन के बाद अल्पाहार अंतर किया गया l इसके बाद निर्वाचन अधिकारी राजेश चौबे एवं सह निर्वाचन अधिकारी श्रीमति रश्मि सकवार ने दोनों कार्यकारणी का निर्वाचन सम्पन्न कराया l
इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति स्मिता शर्मा,निवर्तमान तहसील अध्यक्ष अतुल अनबेकर,नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा,नटेरन निवर्तमान तहसील अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित थे l