Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

श्रीराम नगर वार्ड के पार्षद आकाश यादव ने नगरवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट साधन यादव

पामगढ़। नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 रामनगर के पार्षद आकाश यादव ने रंगों के महापर्व होली की नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में पार्षद यादव ने कहा कि होली भारतीय परम्परा का प्रमुख पर्व है। गुलाल के ढेरों रंग, कई प्रकार के खान-पान और उल्लास, इस जीवंत और रंगीन पर्व के प्रतीक हैं। साथ ही होलिका दहन का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडने की भी प्रेरणा देता है।

पार्षद यादव ने कहा कि विविध रंगों और खुशियों से परिपूर्ण यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं नगरवासियों के लिए आनंद, खुशी और उल्लास का अग्रदूत बने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!