Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

फोटो परिचय 1 बैठक में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा। सभी ब्लॉक में शीघ्र बनेंगे पत्रकार भवन: सम्राट राजा पत्रकार विजय सेंगर के फार्म हाउस गंगचारी में आयोजित हुआ सहभोज एवम ब्लॉक स्तरीय बैठक

रिपोर्ट प्रकाश लोधी
मड़ावरा- ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद ललितपुर इकाई ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा पत्रकार विजय सिंह सेंगर के फार्म हाउस गंगचारी में सहभोज एवम ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
प्रथम बार मड़ावरा ब्लॉक मुख्यालय आगमन पर पत्रकार साथियों द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल्द ही ब्लॉक इकाईयों के गठन के साथ स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की बैठक के लिए एक ब्लॉक कार्यालय का निर्माण जन सहयोग से कराया जायेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एक पंजीकृत और उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संगठन है जिसके साथ पत्रकार साथियों की हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 26 वर्षो से जनपद में संगठन गतिशील है पर पहली बार ब्लॉक मड़ावरा को आत्मसम्मान प्राप्त हो रहा है। इकाई गठन के उपरांत जल्द से जल्द कार्यालय की नींव रखी जायेगी। जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला, पूर्व महामंत्री प्रवेश श्रीवास्तव आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर सुरेन्द्र रजक करमरा, राजेश राजोरिया, विजय सिंह सेंगर, कृष्णकांत पाण्डेय, शिवकुमार त्रिपाठी, राहुल श्रोती, मानसिंह, मु0 जाकिर मंसूरी, प्रकाश राय, इमरान खान, नूरनिज़ाम मंसूरी, राजेश कुमार, प्रदीप राजा, अभय राजा, संदीप मिश्रा, अरविंद मिश्रा,
पवन कुमार सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, कमलेश कश्यप, माखन कुशवाहा, सतीश नायक, जितेंद्र पाल, अमोल सिंह सोनू सोनी, बीरेंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!