ग्वालियर में जनआक्रोश यात्रा विवेक तन्खा बोले-किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इतनी महिलाएं नहीं देखीं, युवाओं को मिले मौका

ग्वालियर – ग्वालियर में बुधवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी तगड़ा समर्थन मिला है। शहर में विक्की फैक्ट्री से इंदरगंज, बाड़ा, सराफा बाजार, शिंदे की छावनी, बहोड़ापुर, ग्वालियर, हजीरा, मुरार सदर बाजार होते हुए ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में घूमी है। ग्वालियर ग्रामीण के बेहट में कांग्रेस नेता और उनकी हजारों बहनों ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया है। बेहट में एक आमसभा भी हुई है जिसमें सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने जन आक्रोश यात्रा के मंच से बेहट में कांग्रेस नेता केदार कंसाना के समर्थन में आई हजारों महिलाओं को देखकर पूछ ही लिया कि आप कब से बैठी हो।जब उन्हें पता लगा कि 3 बजे से महिलाएं यहां आ गई थी और उस समय सात बजे थे। विवेक तन्खा ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के इतनी महिलाओं का साथ मिला है। इतनी महिलाएं मैंने किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं देखी हैं। यहां लगाता है कि यह महिलाएं युवा नेता केदार कंसाना को अपना भाई मानती हैं। मंच से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी भाजपा सरकार और उनकी नीतियों को जमकर कोसा है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में बीते 17 साल में न जाने कितनी महिलाएं लापता हुई हैं।*दक्षिण विधानसभा में हुआ जोरदार स्वागत*
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा ने बुधवार को ग्वालियर की सीमा में प्रवेश किया एवं शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऊंट पुल से ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में प्रवेश किया। यहां पर ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक ने सैकड़ों कांग्रेस जनों के साथ यात्रा का स्वागत किया एवं यात्रा में शामिल अतिथियों का पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जन आक्रोश यात्रा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में ऊंट पुल से प्रारंभ होकर पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल से होते हुए शिंदे की छावनी तक पहुंची उसके बाद यह यात्रा ग्वालियर विधानसभा में प्रवेश कर गई।
रिपोर्ट- धनंजय पचौरी