विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारीयों के नहीं आने से ग्रामीणों को जाना पड़ा वापस

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। क्षेत्र के बदेवरा चौबे व जिगना बारी गांवों में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। खाद्य आपूर्ति, विद्युत के अधिकारी व कर्मचारियों के नहीं आने से चौपाल में आए ग्रामीण वापस लौट गए। वही बदेवरा चौबे के ग्राम प्रधान महेश्वरी देवी व जिगना बारी के प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भाने सिंह ने अध्यक्षता की। वही एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। नोडल अधिकारी दुर्गेश चंद यादव बदेवरा चौबे में 110 तथा जिगना बारी में 102 महिलाओं ने आवास के लिए पंजीकरण कराया। आंगनबाड़ी, पशुपालन विभाग व उज्जवला गैस के बिक्रेताओं ने स्टाल लगाए। एडीओ कोपरेटिव प्रेम चंद पटेल सचिव जगदीश सोनकर व संत कुमार करमेस चंद तिवारी भाजपा कार्यकर्ता रमेश सिंह उर्फ शिम्पु रविन्द्र सिंह,विकास सिंह जल जिवन मिसन से ओम् प्रकाश द्विवेदी आर्य वर्त बैंक से दिपा ज्योति प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर यादव व राजेश सिंह सिद्ध नाथ उपाध्याय ओम् प्रकाश उपाध्याय उर्फ शेखू स्वास्थ्य विभाग से एनम सिमा देवी आदि रहे।