6 जनवरी को जलंधर में आयोजित हॉकी चैंपियनशिप में जिले का खिलाड़ी लेगा भाग

रिपोर्ट अविचल राजा शर्मा
बड़वानी 18 दिसम्बर 2023/स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जोकि पंजाब के जालंधर शहर में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होगी। जिसमें खेल परिसर बड़वानी के खिलाड़ी संजू इनाम सिंह डाबर करेंगे । मध्य प्रदेश सीनियर हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व संजू का चयन लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा आयोजित स्टेट हॉकी चैंपियनशिप उमरिया में किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है इसके पूर्व भी संजू 2018-19 में मध्य प्रदेश मिनी हॉकी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है। प्रतियोगिता हरियाणा के हिसार में आयोजित हुई थी यह संजू का दूसरा मौका जब वह मध्य प्रदेश के दल में चुना गया संजू मूलतः सेंधवा के शिवन्या गांव का निवासी है माता-पिता कृषि करते हैं विगत 6 वर्षों से संजू बड़वानी के खेल परिसर में रह रहा है एवं हॉकी खेल के प्रति समर्पित है संजू प्री नेशनल कोचिंग कैंप 30 से 3 जनवरी तक उमरिया मे आयोजित कैंप में प्रदेश की टीम मे सम्मिलित होगा । पश्चात 4 जनवरी को टीम पंजाब के जालंधर शहर के लिए रवाना होगी संजू की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पुनीतजी गहलोत सहायक आयुक्त विवेक गुप्ता, प्राचार्य इकबाल आदिल, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश मालवीय एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।