राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की मुलाकात

रिपोर्ट अविचल राजा शर्मा
इंदौर-मनमाड़ नवीन रेल मार्ग परियोजना की स्वीकृति के सम्बंध में सौंपा पत्र।।
बड़वानी:- राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री से की मुलाकात।।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंटकर पश्चिम निमाड़ निमाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ रेल मार्ग परियोजना की मंजूरी उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा जनजातीय क्षेत्र में आवागमन एवं संचार साधनों का विस्तार करने को लेकर पत्र सौंपकर आग्रह किया।।
इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार भी उपस्थित रही।।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों विषयों पर उचित निराकरण करने के लिए आश्वस्त किया।।