भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन के रूप में बनाया गया

रिपोर्ट पनमेश्वर साहू
पलारी । भारतीय जनता पार्टी मंडल दक्षिण पलारी संडी मे छत्तीसगढ़
राज्य के निर्माता कहे जाने वाले स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र साहू ने कहा कि आज हम उस महापुरुष का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं जिनका महत्वपूर्ण योगदान हमारे राज्य के निर्माण में है। आज अगर हम अपने पते में छ.ग. लिख रहे हैं तो उनका एक महत्वपूर्ण कारण अटल बिहारी वाजपेयी की प्रबल इच्छा शक्ति ही है जिसने हमें यह राज्य मध्यप्रदेश से अलग कर दिया। इस सुशासन दिवस का मतलब तभी सार्थक होगा जब हम सब उनके बताए मार्गों पर चलेंगे कहा कि अटलजी एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। देश सेवा व राष्ट्र प्रेम उनमें कूट कूटकर भरी थी। यही वजह थी कि विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता भी अटलजी के गुण गाते नहीं थकते थे। उनके किए कार्य से प्रेरणा लेकर ही आज सभी जगह सुशासन दिवस मना रहे हैं। अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, शम्भूसिंह डहरिया, महामंत्री डागेश्वर पप्पु वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, डुलेश्वर वर्मा, राजेश वर्मा, डॉ. दिलेश्वर यादव, संतोष वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु वर्मा, युगल विक्की वर्मा, सुरेश साहू, कमलेश वर्मा, मोहन चेरियन, रंजना वर्मा,नरेश साहू, राजेश साहू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे