आतिशबाजी व रंगोली बनाकर दिया घर को अयोध्या बनाने का निमंत्रण, विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान ने किया भव्य आयोजन , दीप सज्जा कर महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम जी की आरती

रिपोर्ट किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर। 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम अयोध्या आगमन में शहर पूरी तरह रंगा हुआ है। रविवार को भी नगर की विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान ने नगर के नागनागनी रोड पर आतिशबाजी व रंगोली बनाकर इस दिन को भव्य बनाने का संदेश दिया।
संस्थान की चेताना शर्मा ने बताया कि कई कार सेवकों के बलिदान और 500 बरस के इंतजार के बाद हम लोगों को यह क्षण देखने का सौभाग्य मिल रहा है। हम वाकई सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्री राम का आगमन हम अपनी आंखों से देखेंगे। यह दिन पूरे विश्व के लिए खास है। इसलिए हम लोगों ने यहां आतिशबाजी, रंगोली और बंधनवार बांधकर लोगों से अपील की है कि वे इस दिन अपने घरों पर भी आकर्षक रंगोली बनाएं, बंधनवार बांधे। हम एकमात्र पीढ़ी हैं जिसे एक बरस में दो दीवाली मनाने का सौभाग्य मिला है।
नाच-गाकर मनाई दीवाली
इस दौरान भजन-किर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाआंे ने संगीतमयी राम भजन की धुन पर नाच-गाकर दीवाली मनाई। वहीं भगवान के भजन भी गाए। जिसमें एक के बाद एक लोग जुड़ते गए जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने अंत में जय श्री राम के जयकारे लगाकर लोगों को दीपावली मनाने का संदेश दिया।