प्रसिद्ध बाबा बदेवरानाथ मंदिर पर 11000 दीपों से सजाया गया बाबा भोलेनाथ का मंदिर

रिपोर्ट सतीश सिंह
जिगना। अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बीती रात बदेवरा चौबे गांव स्थित बदेवरा नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रयागराज के लोक गायक कलाकार मंजीत तिवारी एवं सुजीत तिवारी बंधुओं ने राम आए हैं-हम अंगना सजाए हैं, नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल का घराना हो जैसे भजनों से समां बांधा। इसके पूर्व 11हजार दीपों की रंगोली सजाई गई। प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय,कर्मेश चंद्र तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय,वीरेंद्र तिवारी, विनीत उपाध्याय,चंद्रेश पाठक,पंचबहादुर सिंह सहित भारी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।