भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मां विंध्यवासिनी का टेका मत्था

रिपोर्ट सतीश सिंह
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में गरीबों और किसानों का कल्याण हो रहा है। विदेशों में भारत का गौरव बढ़ रहा है हमें अपनी संस्कृति और सनातन पर गर्व है 2024 में सभी लोग मिलकर मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा द्वारा कांग्रेस को 11 सिट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस व सपा का कोई भविष्य नहीं है इन दोनों के बीच पहले भी गठबंधन हुआ था उसका परिणाम सभी जानते हैं। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहे हैं। बिहार में चल रहे सियासी उठा फाटक पर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करिए जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा आज पूरे देश में लोग मोदी जी के नेतृत्व में काम करना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर भी उन्होंने हंस कर जवाब दिया कि इंतजार करिए जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा।