Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

मैहर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद उन नबी

 

ईद-ए-मिलाद उन नबी के पर्व पर निकाला गया जुलूस

मैहर। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्यों कि यह दिन अल्लाह के रसूल कहे जाने वाले पैगंबर मुहम्मद से जुड़ा हुआ है। पैगंबर मुहम्मब को इस्लाम धर्म का मार्गदर्शक माना जाता है। यही कारण है उनके यौम एक पैदाइश का दिन मुसलमानों के लिए खास होता है और इस दिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं। कहते हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह का रहमत बरसता है। इसके अलावा लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं देते हैं।
आज मैहर में भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। आज सभी लोगों ने एक दूसरे गले मिलकर ई मिलादुन्नबी की बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानों में लंगर भी कराया गया।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के याद में ईद मिलादुन्नबी के मौके में मैहर में शानदार बाइक रैली शांतिपूर्वक सौहार्दपूणã तरीके से बड़ी धूमधाम से नगर में निकाली गयी जिसमें बड़े, बूढ़े, बच्चे, नौजवान और मौलवी साहब लोगों ने बड़े ही उत्साह से लब्बैक या रसूल अल्लाह लब्बैक का नारा लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए वही छिपहटी मोहल्ला रजा मस्जिद के पास सभी लोगों ने केक काटकर वह छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा शरबत पिलाकर ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया

रिपोर्ट ;-समीर खान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!