Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

नर्मदापुरम पहुंची जनाक्रोश यात्रा जगह जगह हुआ यात्रा का स्वागत

 

नर्मदापुरम/ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का नर्मदापुरम में समापन हुआ। यात्रा पहले डोलरिया से होती हुई रोहना से होते हुए फैफरताल होते हुए इंद्र चौक पर पहुंचकर विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। पूरे यात्रा मार्ग में हजारों की भीड़ के साथ चल रहे विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , पूर्व विधायक सहित युवक कांग्रेस के साथ युवाओं का एक बड़ा काफिला मोटरसाइकिलों से भी शामिल हुआ। टोल नाके के पास युवक कांग्रेस के काफिला फैफरतल सहित शहर की सीमा में यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।

दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचे, मोबाइल पर दिया संबोधन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के आयोजन में नर्मदापुरम नहीं पहुंच सके। उन्होंने मोबाइल पर संबोधन दिया और नहीं पहुंचने पर खेद व्यक्त किया। दिग्विजय सिंह ने कहा विधानसभा से पार्टी के एक ही उम्मीदवार को टिकट मिलेगी। पंजा निशान ही हमारा उम्मीदवार है यह समझकर एकजुट होकर सहयोग करें। भाजपा ने 2018 में चुनी गई कांग्रेस की सरकार को पैसे से कर गिराया था।

नर्मदा की आरती की: आमसभा के बाद सेठानी घाट पर मां नर्मदा की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। आम सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, चंद्रगोपाल मलैया, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी ने संबोधित किया। मंच संचालन नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और आभार कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट : मो.सोहैल,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!