Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

भगवद् कृपा के बिना भगवान् को नही जाना जा सकता -सुश्री धामेश्वरी देवीजी

रिपोर्ट विपिन जैन

बड़वाह/पंचममूल जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवीजी के ग्यारह दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकिर्तन बड़वाह, सिंचाई विभाग काॅलोनी में 10 दिसंबर सें शाम 6 से 8 बजे तक चल रहे है। प्रवचन के पांचवे दिन देवीजी ने बताया कि भगवद् कृपा के बिना भगवान् को नही जाना जा सकता। भगवान् की जिस पर कृपा हो जाती है वह उसे पूर्णतया जान लेता है। विश्व के अधिकांश महानुभाव यह कह दिया करते है कि ईश्वर की इच्छा के बिना कुछ नही हो सकता। उसे जैसा करना होता है, करा लेता है। किन्तु यह बात गलत है। ईश्वर ने हमें मनुष्य देह दिया, कर्म करने की शक्ति दी। चाहे हम अच्छे कर्म करे, चाहे बुरे कर्म। भगवान् उन कर्मों को नोट करता है फिर उन कर्मों के अनुसार हमें फल देता है। देवीजी ने यह भी बताया कि सगुण साकार भगवान् ही कृपा करता हैं इनकी कृपा के बिना किसी की भी माया-निवृत्ति नही हो सकती। प्रवचन के अंत में श्री राधाकृष्ण भगवान की आरती के साथ समापन हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!