
Written by
Bureau Report
रिपोर्ट: बलदेव रावला
रावला मंडी। कुमार धर्मशाला में डूंगर राम गेदर के 60वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जन्मदिन का केक काटकर की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रावला मंडी के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।रक्तदान शिविर में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की टीम पहुंची और रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली। शिविर में रक्तदान के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।चिकित्सकों की टीम के अनुसार शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।









