Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा जगह पर इस बार दिखेगी दिलचस्प जंग

रिपोर्ट- संजय मस्कर

सोलापूर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र वो राज्य है जहां 48 लोकसभा सीटें हैं, महाराष्ट्र को बीजेपी और कांग्रेस खुद को मजबूत करना चाहती है। दोनों ही पार्टियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र वो राज्य है जहां सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 80 तो महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें है। महाराष्ट्र में इस बार कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। शिवसेना के साथ गठबंधन में दोनों ने 41 सीटें जीती थी। जिसमें 23 पर बीजेपी तो 18 सीटें शिवसेना ने जीतीं थी। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। क्योंकि इस बार बीजेपी की सहयोगी शिवसेना टूट गई है। प्रमुख गुट का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं, जिनका बीजेपी के साथ गठबंधन है। वहीं उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट अब विपक्ष का पक्ष ले रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी दो फाड़ हो गई है। जहां अजित पवार ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार के साथ गठबंधन किया है, वहीं शरद पवार ने विपक्ष का पक्ष लिया है। अगर स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव की तरह होती तो बीजेपी 41 सीटों की संख्या को दोहराने के लिए आश्वस्त हो सकती थी। लेकिन अब हालात बदल गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!