
रिपोर्ट:-बी,एस, वर्मा
स्वामित्व रजिस्ट्री निष्पादन कार्य एवं पंजीयन के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आष्टा। एडिशनल कलेक्टर सीहोर श्री ब्रजेश सक्सेना की उपस्थिति में स्वामित्व रजिस्ट्री निष्पादन कार्य की मॉनिटरिंग के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आष्टा श्री महेंद्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार श्री राम पगारे, अतिरिक्त तहसीलदार श्री हेमंत अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार संदीप गौर, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे रजिस्ट्री कार्यों एवं पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही स्वामित्व कार्य एवं पंजीयन के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया ताकि पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें इसके अलावा आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आतिशबाजी दुकानों के पंजीयन को लेकर भी चर्चा की गई। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदेश प्रदान किए गए ताकि आतिशबाजी दुकानों के पंजीयन की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हो तथा पर्व के दौरान संबंधित व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकें।









