Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महावीर जयंती पर शोभायात्रा, बच्चों की प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: अमृत ईशी,

पानसेमल। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा के संदेश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जलगोन रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जिसमें महावीर भगवान के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
शोभायात्रा में आसपास के ग्रामों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने का संदेश देते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जैन ने “जियो और जीने दो” के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभा
शोभायात्रा का समापन महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में हुआ, जहां बच्चों द्वारा सुंदर गीतों और कविताओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही समाज द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शीतल पेय वितरण और स्नेहभोज
इस अवसर पर समाजसेवियों द्वारा शीतल पेय का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने स्नेहभोज एवं प्रसादी ग्रहण कर आयोजन का समापन किया।
विभिन्न क्षेत्रों से सहभागिता
आयोजन में पानसेमल नगर सहित आमदा, जूनापानी, दौड़वाडा, टेमला, जलगोन एवं अन्य आसपास के ग्रामों से समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनु जैन द्वारा किया गया, वहीं समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन ‘बिन्नी’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp