झारिया मिलन समारोह2025 संपन्न
रिपोर्टर अनिल झारिया
झरिया मेहरा समाज कल्याण संघ दमोह के तत्वाधान में 2 फरवरी 2025 को ग्राम गुबरा तहसील जबेरा जिला दमोह में जिले के साथ-साथ समीपस्थ चार जिलों से लोग उपस्थित हुए
कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन पी झारिया ,कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद झारिया सलैया के द्वारा की गई ।कार्यक्रम के प्रारंभ में दमोह जिला अध्यक्ष गणेश झारिया के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तत्पश्चात जबलपुर झारिया कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल पहना कर फूल माला से सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अंत में दमोह जिला अध्यक्ष गणेश झरिया के द्वारा उपस्थित सभी स्वजातीय बन्धुओं का आभार प्रदर्शन किया गया और अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज को संगठित रहने ,अपने बच्चों को शिक्षित करने और शिक्षा का सही उपयोग समाज के उत्थान में करने का आह्वान किया ।कार्यक्रम के अंत में सुरुचि भोज का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित के सी झरिया, उमाशंकर झरिया अनिल झरिया, नरेन्द्र झारिया, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर झारिया, संतोष झारिया, बृजेश झारिया, सुनील झारिया ,नरेश झरिया जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह झारिया,चेतराम झरिया राजकुमार झरिया, नीरज झारिया ,गोविंद झरिया, एस पी झारिया, ओम प्रकाश झरिया चेतराम झरिया गुड्डा झरिया प्रमोद झरिया शंकर झारिया चतुर्भुज झरिया आदि कार्यक्रम का संचालन भीकम झारिया और गणेश झारिया के द्वारा किया गया।