पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल उन्होंकी आज सोलापुर में सुशीलकुमार शिंदे से मुलाकात

रिपोर्ट-संजय मस्कर
सोलापूर, महाराष्ट्र
सोलापूर के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे उन्होंने आज सुबह दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने की पेशकश की जा रही है। इस चर्चा के कुछ घंटे बाद बीजेपी मंत्री चंद्रकांत पाटिल वही सुशीलकुमार शिंदे उन्होंके आवास पर पहुंच गए। तो अब सबकी नजर इस बात पर है कि आखिर इन दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई!
सुशील कुमार शिंदे के बीजेपी में शामिल होने के ऑफर के खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा है कि अगर शिंदे बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत है,कांग्रेस के एक बड़े नेता को बीजेपी से ऑफर मिलने का असर जाहिर तौर पर राजनीतिक गलियारे में देखने को मिल रहा है,इसको लेकर सुबह से ही सियासी माहौल में हलचल मची हुई है ! इस के बारे में ही चंद्रकांत पाटिल वही सुशील कुमार शिंदे से मिलने पहुंचे हैं ,जनवात्सल्य निवास पर सुशील कुमार शिंदे के पास मंत्री चंद्रकांत पाटिल पहुंचे, और दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है! साथ ही उनके बीच बातचीत भी हुई है, हालाँकि, उनके बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।