
रिपोर्टर रामनारायण पाटीदार
धार – जिले में इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व सभी तहसीलों में बड़े ही हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया।
हर गरबा पंडाल में मध्य रात्रि तक गरबा नृत्य करते हुए महिला ओर पुरुषों ने मा की आराधना की ।
धार में मां कालिका मंदिर धामनोद में बहुचरा माता के अंबिका मंदिर मनावर के चामुंडा ओर मंगला मंदिर, बाग के बागेश्वरी मंदिर अमझेरा के अमका झमका मंदिर में नवरात्रि पर दर्शन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां का उत्सव बड़े भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नवमी के दिन हर गांव में कन्या भोजन हुआ। एक ओर गरबा मंडलों न सार्वजनिक कन्या भोजन करवाए तो कई लोगों ने कन्याएं ने मिलने की वजह से एक दो दिन पहले ही कन्या भोजन करवाकर धर्म लाभ लिया नवरात्रि की रात रतजगा कर दशहरे की दिन सुबह शुभ मुहूर्त में माता का गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया।









