Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह सम्पन्न

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट करनसिंह भिण्ड

भिण्ड। शहर के गोल मार्केट पर प्रातः 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और शास्त्री चौराहा पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री पं. लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर कांग्रेसी जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इटावा बायपास जगदीश व संस्कृति गार्डन के पास में ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय का दोपहर 12 बजे गोहद विधायक केशव देसाई एवं अन्य वरिष्ठजनों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

Advertisement Box

उद्घाटन के उपरांत महात्मा गांधी जी एवं पंडित लालबहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर कांग्रेसी जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोहद विधायक केशव देसाई एवं अध्यक्षता ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल और मंच का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव ने किया। जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य संजय भूता को श्रीफल भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर एवं समस्त अतिथियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी को याद करते हुए उनके बारे में विचार व्यक्त किए। महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, उनका जन्म 02 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने वकालत की शिक्षा प्राप्त की और बाद में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय हुए। भारत लौटकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अहिंसक विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जिससे भारत को स्वतंत्रता मिली। अहिंसा और सत्य के पुजारी के रूप में वे ‘राष्ट्रपिता’ कहलाए।

लालबहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे शास्त्री जी ने 1920 के दशक में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और गांधीजी के नेतृत्व में कार्य किया। आजादी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया और बाद में केंद्रीय मंत्री बने, जिसमें रेल मंत्री और गृह मंत्री का पद शामिल था। 1964 में वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया।

जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भाजपा द्वारा वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है। आज हर जगह भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज इन दोनों महापुरुषों की जयंती पर हम कांग्रेसी जन संकल्प लेते हैं कि भाजपा द्वारा वोट चोरी कर बनाई गई जनविरोधी सरकार को हटाकर कांग्रेस के नेतृत्व में जनहितैषी सरकार बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाएंगे।

प्रमुख वक्ताओं में गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक सोपत जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, प्रदेश सहसचिव मनोज देपुरिया, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, श्यामसुंदर जादौन, रामहर्ष सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह भदौरिया, बाबा भगवान दास सेथिया, बाबूराम जामोर, डॉ. शिवेंद्र सिंह कुशवाह, लायक सिंह गुर्जर, जगत सिंह यादव, ब्रजेंद्र सिंह राजावत कल्लू, नरोत्तम सिंह नरवरिया, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रवीर सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, संजय भूता, बलराम जाटव, केदार कौशल, पानसिंह सुमन, दीपचंद तिवारी एडवोकेट, कुलदीप गुर्जर, डॉ. रणवीर सिंह यादव, श्रीमती सुशीला नरवरिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया, श्रीमती सीमा शर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, कृष्ण गोपाल चौरसिया, केदार कौशल, विनोद पंडित, नईम खान, महेंद्र सिंह कुशवाह, देवसिंह गुर्जर आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री राहुल सिंह कुशवाह, भिंड विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, नयन सिंह राजावत, आशीष शर्मा, राजीव कौशिक, रहीस खान, विवेक पचौरी, शैलू कौशल, अरविंद सोनी, गोपाल मिश्रा, संदीप बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp