Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया नमन

Author Image
Written by
Dabang Kesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी ने हम सबको अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने हमें स्वदेश से प्रेम करना सिखाया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को सदैव प्रोत्साहित भी किया। गांधी जी के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हमारा देश आज आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। हमारी सरकार विरासत से विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के साथ ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ नारे का उद्घोष किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े का गांधी जयंती पर औपचारिक समापन हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुख्य द्वार के सामने स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश को ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी का राष्ट्र के प्रति प्रेम और उनके जीवन आदर्श हम सबके लिए सदैव पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री रविंद्र यति सहित नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp