सिरोंज की छात्रा ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी में जीता रजत

रिपोर्ट: कैलाश चन्द्र राव
अरांई(अजमेर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोंज की छात्रा कुमकुम जांगिड पुत्री दशरथ जांगिड ने राष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता नाडियाड गुजरात में हिस्सा लिया जिसमें छात्रा को रजत पद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सत्यनारायण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता में छात्रा 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधतव करते हुए रजत पद प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढाया। इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग मे छात्रा सृष्टि पारीक पुत्री रामकिशोर पारीक ने राजस्थान का प्रतिनिधतव किया। दोनो छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर सिरोंज में इनका जोरदार स्वागत किया गया। इनके साथ गये शारीरिक शिक्षक गिरीराज खटीक एवं छात्राओं को माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच रामलाल मीणा, भामाषाह डा. अमर चन्द पाण्डे, उपप्रधानाचार्य रामावतार राव, जानकी लाल पारीक, रामधन जाट, हरिनारायण गुर्जर, रामकिशोर पुरोहित, दशरथ जांगिड, कैलाश मेघवंशी, रमेश बैरवा, आरती प्रजापत, सीनियर खिलाडी सहित ग्रामीणों ने विजेता छात्राओं को शानदार जुलुश निकाला।
फोटो अरांई 1 सिराेंज में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता छात्राओं को अभिनन्दन करते शाला स्टाफ एवं सरपंच।