
रिपोर्टर: सूर्यकांत तळखंडे
हिंगणा: मोहगांव झिल्पी में जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज संस्थान, नानीज धाम के तत्वावधान में ज. न. म. भक्त सेवा मंडल, नागपुर प्रभाग 2 द्वारा आयोजित पालखी सोहला उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत नामगजर से हुई, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यजमानों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न होने के बाद पालखी का प्रस्थान किया गया। भक्ति गीतों और अभंगों के साथ पालखी ने मंदिर की पांच परिक्रमाएं पूरी कीं, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक देखा।
इस अवसर पर प्रकाश महल्ले, सुनील गुजर, रश्मी शेंडे, जगदीश फालक, मनीषा पुंड, अभिषेक कुलकर्णी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शरद हेडाऊ, सुधाकर तिवारी, सतीश खापरे, अमोल अवचट, सचिन बोरकर, डॉ. डुबुले, भरत गायकवाड, स्नेहिल गुजर, तृप्ताली, माधवी ठाकुर, रसिका अवचट सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









