Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुँवरगढ़ में 31 मार्च से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, कला-संस्कृति का होगा संगम

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: संजय सेन, रायपुर

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों में शामिल कुँवरगढ़, जो वर्तमान में रायपुर के समीपस्थ नगर पंचायत कुरा के रूप में जाना जाता है, अब अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नए रूप में प्रस्तुत करने जा रहा है। क्षेत्र में पहली बार तीन दिवसीय “कुँवरगढ़ महोत्सव” का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा।

Advertisement Box

इस महोत्सव की पहल क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से होगा।

तीन दिवसीय इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, लोक संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी। राज्य के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगे।

महोत्सव के दौरान एक भव्य मेला एवं व्यापारिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय व्यापारी और स्व-सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर सकेंगे। यह आयोजन क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने में भी सहायक होगा।

क्षेत्र के निवासियों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बनें।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp