महिला सशक्तिकरण दिवस पर आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
रिपोर्टर राकेश जैन
आरोन। शांति मेमोरियल महिला मंडल के तत्वावधान में अंबिका मैरिज गार्डन में भव्य महिला सशक्तिकरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं सहित प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा यादव (अशोकनगर), एसडीओपी दीपा दौड़बे, महाविद्यालय प्राचार्य महाविद्या उपाध्याय, तहसीलदार रुचि अग्रवाल, महिला बाल विकास अधिकारी दिनेश चंदेल जीऔर कथावाचक राधा किशोरी जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नीलू कुशवाहा ने की।
महिलाओं की सफलता को मिली सराहना
इस अवसर पर एडवोकेट नीलू कुशवाह ने कहा कि “आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। वह न केवल पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, बल्कि कई क्षेत्रों में आगे भी बढ़ रही है। महिलाएं अब खेती में ट्रैक्टर चला रही हैं, हवाई जहाज उड़ा रही हैं, सेना में अपनी भूमिका निभा रही हैं और चांद तक भी पहुंच चुकी हैं।”
महिला आत्मनिर्भर एवं सक्षम होने पर घर एवं बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी श्रीमती यादव
मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा यादव ने महान वीरांगना देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”एवं कुप्रथा को त्याग कर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार होने में योगदान देना होगा
महाविद्यालय प्राचार्य महाविद्या उपाध्याय, एसडीओपी दीपा डोडवे, तहसीलदार रुचि अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण शैलेश जैन और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश चंदेल प्रशांत पालीवाल सिरोंज ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि “आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, वे समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और नेतृत्व कर रही हैं।”
सम्मानित हुईं प्रेरणादायी महिलाएं
कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा चिकित्सा वकालत सिलाई कढ़ाई कला के क्षेत्र में एवं स्वरोजगार अपना कर अपने एवं अपने परिवार के लिए आत्मनिर्भर बनकर आरोन की महिलाओं को प्रेरणा दी है विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर पुष्पामाला पहनकर स्वागत किया
इस दौरान वर्षा कुशवाहा ने महिलाओं की योजनाओं और संगठन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला, जबकि मनोहर शर्मा ने संविधान, नए कानूनों और महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की।
इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्ष राजकुमाररघुवंशीअनीता जैन, जिला अध्यक्षओबीसी मोर्चा दिलीप सेन जिला अध्यक्ष , एस सी मोर्चा मातादीन धनवरीय, कुसुम कुशवाह (बीनागंज), ममता गौतम (गुना), संध्या लोधी, सपना सोनी, डॉ. आसमा बी, सरोज शर्मा (राघौगढ़), पिस्ता ओझा अर्चना जादौन गुना नैना शर्मा देवहूति खंडेवार डॉ कैलाश रघुवंशीअनिल दुबे गोविंद प्रसाद शर्मा सोनू रघुवंशी पार्षद राजवीर सिंह रघुवंशी पार्षद देवेंद्र शर्मा रामस्वरूप शर्मा लखनपुरी गोस्वामी देवेंद्र सिंह रघुवंशी महेंद्र यादव लखन रघुवंशी छगनलाल तिवारी रघुराज जी प्रमोद सक्सेना जगबीर सिंह परमार श्रवण जैन राजू यादव कपिल परिहार भगवान लाल शर्मा पार्वती अहिरवार पूजा चौहान माला जोशी तोलाराम सिलावट शेखर सुमन हीरालाल बुनकर माखन नायक धर्मेंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
डॉ राजीव सिंह राजावत द्वारा मंच संचालन किया गया
अंत में मोहनी साहू ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में नगर की महिला नेत्रियां, पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।