Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

जनपद सदस्य के लिए दलबल के साथ ठाकुर निर्भय सिंह ने नामांकन दाखिल किया

रिपोर्टर–आशुतोष सिंह

गरियाबंद–जनपद पंचायत मैनपुर में सोमवार को नामांकन दाखिल करने जनपद सदस्य पद के लिए अमलीपदर के निर्भय सिंह ठाकुर ने हजारों समर्थकों के साथ मैनपुर पहुंचे। उन्होने हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और रैली निकालकर जनपद पंचायत पहुंच नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्भय सिंह ठाकुर ने कहा वे लगातार जनपद सदस्य का चुनाव जीतते आ रहे है और जनता के समस्याओं के समाथान के लिए कार्य करते हैं जिसके कारण उन्हे

जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर वासु पटेल, हरिराम यादव, आशुतोष सिंह (चिराग ठाकुर) लक्ष्मण यादव, निरंजन नागेश जी, ईड़ी राम, छात्रे यादव, भारत मिश्रा, गणेश नागेश, चतुर सिंह चक्रधारी, संतोष मिश्रा, शिशुपाल पांडे, घनश्याम साहू, भारत साहू, बैसाखू निषाद, सतीश मिश्रा, हीरालाल यादव, गजराज यादव, गोविंद नागेश, दक्षिण नागेश, मिलन सिन्हा, हेमधर साहू, गौतम यादव, बालयार यादव, मनु, आदित्य सिंह राजपूत, प्रियांशु ठाकुर एवं क्षेत्र क्रमांक 12 के समस्त वरिष्ठगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!