Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सक्ती नगर की धर्मशाला में जुआ खेल रहे 20 लोग गिरफ्तार, लाखों का मशरूका जब्त सक्ती पुलिस की कार्रवाई, ₹2.22 लाख नकद, 19 मोबाइल और ताश की 4 गड्डियां बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – भगत राम शर्मा

सक्ती। सक्ती नगर के हटरी स्थित अग्रसेन धर्मशाला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग फड़ बनाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹2 लाख 22 हजार नकद, 19 मोबाइल फोन और ताश की 4 गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख 22 हजार है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर को सूचना मिली कि हटरी स्थित अग्रसेन धर्मशाला में कुछ लोग अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से 20 लोगों को पकड़ा। तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई में ₹2,22,000 नकद, 19 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है, तथा 52 पत्ती ताश की 4 गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब ₹7.22 लाख है।

Advertisement Box

 

पकड़े गए लोगों का विवरण

1. चंद्रशेखर शर्मा, पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।

2. राजेश अग्रवाल, पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।

3. मनीष राठौर, पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।

4. रितेश अग्रवाल, पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।

5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

6. सौरभ अग्रवाल, पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।

7. विपुल अग्रवाल, पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

8. सावन कुमार अग्रवाल, पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।

9. अंकित अग्रवाल, पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।

10. आदित्य अग्रवाल, पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।

11. तरुण भिंडवानी, पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।

12. नितिन अग्रवाल, पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।

13. प्रियांशु अग्रवाल, पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।

14. आदर्श अग्रवाल, पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।

15. आकाश अग्रवाल, पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।

16. नटवर अग्रवाल, पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।

17. दिनेश कथुरिया, पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।

18. बंटी अग्रवाल, पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।

19. रितेश अग्रवाल, पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।

20. प्रताप अग्रवाल, पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp