Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित, कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राजेश यादव

धार। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय धार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय, जिला महामंत्री राकेश पटेल एवं देवेंद्र सोनोन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक विकास, अवसर और सम्मान पहुंचाने की विचारधारा को आगे बढ़ाया। वहीं एकात्म मानववाद के माध्यम से समावेशी, संतुलित एवं समन्वित विकास की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत की। डॉ. शरद विजयवर्गीय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, जीवन और आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय, राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। देवेंद्र सोनोन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संगठनात्मक एवं प्रेरणादायक विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं और उनके बताए मार्ग से समाजसेवा को नई दिशा प्रदान करें। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखी राय, जिला कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, धार नगर पालिका एल्डरमैन राजेश हारोड़, टोनी ठाकुर, सन्नी होड़ा, प्रकाश टामकिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा खरसोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp