Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली गांव की रामलीला में सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का मन मोहा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सतीश सिंह

जिगना। क्षेत्र के पाली गांव में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष तोड़ने और माता सीता के वरमाला पहनाने के प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। शिवधनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय दर्शक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष, माता सीता ने पहनाई वरमाला रामलीला के मंचन में राजा जनक के दरबार में आयोजित सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर में अनेक राजा-महाराजा पहुंचे, जिनमें बाणासुर और रावण भी शामिल थे। सभी ने भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने और तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।

इसके बाद गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिवधनुष को तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके पश्चात माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उनका वरण किया। इस दृश्य पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

परशुराम-लक्ष्मण संवाद का प्रभावशाली मंचन टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम राजा जनक के दरबार में पहुंचे। इसके बाद भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया। संवाद के दौरान कलाकारों के अभिनय और प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को आकर्षित किया।

रामलीला में राजा जनक की भूमिका सोनू तिवारी, भगवान श्रीराम की भूमिका वेद, लक्ष्मण की भूमिका समर, गुरु विश्वामित्र की भूमिका सोनू तिवारी, बाणासुर की भूमिका अंकित तिवारी, रावण की भूमिका अनुज, बंदीजन की भूमिका राजन तथा भगवान परशुराम की भूमिका पवन तिवारी ने निभाई। सभी कलाकारों के जीवंत अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली।

छह दशक से अधिक समय से निभा रही धार्मिक परंपरा श्रीकृष्ण तिवारी बिड़ला के निर्देशन में रामलीला समिति पाली द्वारा पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। समिति की यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रामलीला के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय दर्शक पहुंचे। धार्मिक प्रसंगों की आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए करीब 5 करोड़ रुपये स्वीकृत क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने दी मंजूरी, विभिन्न खेलों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी

हंडिया पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर की चालानी कार्रवाई भगत सिंह चौराहे और बस स्टैंड पर वाहनों की जांच, यातायात नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक

निमाड़ के अमर गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर महेश्वर में सजी सुरों की महफिल, गीतों से दी संगीतमय श्रद्धांजलि मां रेवा सुर संगम मंच के तत्वावधान में संगीत निशा का आयोजन, स्थानीय कलाकारों ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से बांधा समां

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस ने दिया दो दिन का समय, सांसद-विधायकों के आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी पूर्व विधायक रवि जोशी ने बिजली आपूर्ति सुचारु करने की उठाई मांग, सुधार नहीं होने पर जनहित में आंदोलन करने की बात कही

जनता की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री अरुण लोरमी में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं अपनी मांगें और समस्याएं हितग्राही को तत्काल श्रवण यंत्र और दूसरे आवेदक को प्रदान किया गया आय प्रमाण पत्र

WhatsApp