Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शिवकुमार कंडरा

धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना कुरूद पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और डिजिटल तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई।

Advertisement Box

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराना तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

डॉ. हीरा महावर ने बताए नशामुक्त जीवन के लाभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी आदतें अपनाने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और जीवन में अनुशासन तथा सकारात्मक सोच को महत्व देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के विभिन्न उपाय बताए गए। उन्हें ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा अपना ओटीपी, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी और यूपीआई पिन किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और संदिग्ध कॉल, संदेशों तथा ऑनलाइन प्रलोभनों के प्रति सावधान रहने की जानकारी दी गई।

साथ ही, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा संबंधित माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया या।

सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जागरूकता पर जोर धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन पहलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और आधुनिक तकनीक का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति सजग रहने, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित पुलिस थाने को देने की अपील की।

अधिकारियों एवं शिक्षकों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक कमलेश ठाकुर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए करीब 5 करोड़ रुपये स्वीकृत क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने दी मंजूरी, विभिन्न खेलों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी

हंडिया पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर की चालानी कार्रवाई भगत सिंह चौराहे और बस स्टैंड पर वाहनों की जांच, यातायात नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक

निमाड़ के अमर गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर महेश्वर में सजी सुरों की महफिल, गीतों से दी संगीतमय श्रद्धांजलि मां रेवा सुर संगम मंच के तत्वावधान में संगीत निशा का आयोजन, स्थानीय कलाकारों ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से बांधा समां

बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस ने दिया दो दिन का समय, सांसद-विधायकों के आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी पूर्व विधायक रवि जोशी ने बिजली आपूर्ति सुचारु करने की उठाई मांग, सुधार नहीं होने पर जनहित में आंदोलन करने की बात कही

जनता की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री अरुण लोरमी में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं अपनी मांगें और समस्याएं हितग्राही को तत्काल श्रवण यंत्र और दूसरे आवेदक को प्रदान किया गया आय प्रमाण पत्र

WhatsApp