Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

प्रधान मंत्री मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव

रिपोर्ट- अजय मिश्र

अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, प्रधान मंत्री का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, प्रधान मंत्री का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए प्रधान मंत्री को सुबह 11 बजे तक हर हाल में रामजन्मभूमि परिसर पहुंचना है। इसको देखते हुए प्रधान मंत्री 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

22 जनवरी की सुबह प्रधान मंत्री मोदी सरयू में स्नान कर सकते हैं। इसके बाद घाट से 200 मीटर दूर स्थित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। घाट से नागेश्वर महादेव तक प्रधान मंत्री पैदल जा सकते हैं।

नागेश्वर महादेव से राम मंदिर की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। कार्यक्रम कुछ ऐसा भी बन रहा है कि सरयू का जल लेकर नागेश्वर मंदिर से राम मंदिर तक प्रधान मंत्री पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधान मंत्री मां सीता की कुलदेवी (छोटी देवकाली) मंदिर में भी पूजा कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!