Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

ग्राम पंचायत प्रांगण बिसानी सहित प्रमुख स्थानों पर हर्ष उल्लास से किया गया ध्वजारोहण

रिपोर्ट। गजेंद्र सिंह

बिसानी पंचायत सरपंच ने गणतंत्र दिवस समारोह पर बताया संविधान का महत्व

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिसानी में आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर शाहनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं शाहनगर मुख्यालय सहित विभिन्न शासकीय अशासकीय संस्थानों में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया। इसी के तारतम्य में शाहनगर जनपद क्षेत्र के बिसानी ग्राम पंचायत प्रांगण में पंचायत सरपंच श्रीमती शशिकला चौधरी ने मांसरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,शहीद भगत सिंह,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।जिसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय व उपस्वास्थ केंद्र में भी पंचायत सरपंच द्वारा ध्वजा रोहण किया गया।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नीरज तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।वहीं ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शशिकला चौधरी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया।वहीं उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम बिसानी अमुआ के विकास के लिए काम करना व ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है,और वे इसके लिए सतत प्रयास में हैं।

सरपंच श्रीमती शशिकला चौधरी ने उपस्थित जनों को उनके मौलिक अधिकारों को बताते हुए संविधान के बारे में भी बताया।विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों ने कन्या माध्यमिक विद्यालय स्टाफ के साथ स्वल्पाहार किया।इस दौरान पंचायत सरपंच श्रीमती शशिकला चौधरी,सचिव सुशील कुमार द्विवेदी,रोजगार सहायक प्रवीण कुमार गौतम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नीरज तिवारी,कन्या माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सी एल अवधिया,शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक महेंद्र शर्मा के साथ समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों के प्रमुख व अन्य जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!