
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भोपाल महानगर की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस घोषणा के अंतर्गत डॉ. महेंद्र मेहरा को नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष तथा कु. आरती ठाकुर को नव निर्वाचित महानगर मंत्री नियुक्त किया गया।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि भोपाल में पहली बार किसी छात्रा को महानगर मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस निर्णय से परिषद कार्यकर्ताओं और छात्राओं में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
नवीन दायित्व की घोषणा अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चेतस सुखड़िया (मध्य क्षेत्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अभाविप) उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि नई टीम परिषद को और अधिक ऊर्जावान, सक्रिय एवं रचनात्मक दिशा में आगे ले जाएगी।
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। छात्र हितों की लड़ाई और संगठन विस्तार की दिशा में नई कार्यकारिणी से बड़ी अपेक्षाएँ जुड़ी हुई हैं।









