Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान समारोह : राज्यपाल महोदय ने पुलिस अधिकारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सराहा

Author Image
Written by
Bureau Report

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसा प्रतिष्ठित अलंकरण निःसंदेह आपके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय कर्तव्यबोध और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। यह सम्मान, केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं बल्कि प्रदेश पुलिस के सामूहिक संकल्प की सफलता का प्रतीक है। यह पदक उस त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है जो अपने समाज और राष्ट्र को प्राथमिकता देकर निभाया है।

राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को राष्ट्रपति के वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल ने पदक प्राप्तकर्ताओं के परिजनों को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने विशेष रूप से धन्यवाद दिया। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में अपर मुख्य सचिव, गृह श्री जे.एन. कंसौटिया भी मौजूद रहे।

Advertisement Box

कमजोर वर्गों के प्रति रखें सहानुभूति

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना, पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सक्रिय, संवेदनशील और सशक्त पुलिस, स्वस्थ और आदर्श समाज के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए पुलिस का अच्छा व्यवहार बहुत मायने रखता है। यह पुलिस के सामाजिक दायित्वों की सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहें बल्कि सामाजिक सरोकारों में अपनी भूमिका को निरंतर विस्तारित करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ऐसा सामाजिक वातावरण बनाएं जिसमें आमजन और पुलिस के बीच भय नहीं भरोसे का मजबूत संबंध रहे। पुलिस समाज के गरीब, वंचित, दिव्यांग और कमजोर वर्ग के प्रति सहानभूति का भाव रखकर काम करें।श्री पटेल ने कहा कि आज का यह अवसर आपके अभिनंदन के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों और चुनौतियों को और अधिक गंभीरता से निभाने के संकल्प का भी है। पदक की चमक आपकी वर्दी में चार चांद लगाती है। इसलिए आप सभी का परम दायित्व है कि वर्दी की मर्यादा, आन-बान और शान को हमेशा बनाएं रखें। जिस गरिमा के साथ यह सम्मान प्राप्त किया है, भविष्य में भी अपने कार्य और उपलब्धियों से आमजन के लिए प्रेरणा बनेंगे।

राज्यपाल श्री पटेल ने पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशंसा-पत्र प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने प्रदेश पुलिस की विशेष उपलब्धियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। आभार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.ए.एफ. श्री चंचल शेखर ने व्यक्त किया। समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, महानिदेशक जेल श्री वरूण कपूर, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पदक प्राप्तकर्ता और उनके परिजन उपस्थित थे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp