Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, भ्रामक विज्ञापन चलाने पर CCPA की सख्ती

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो (Rapido) पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई कंपनी द्वारा चलाए गए भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ की गई है। विज्ञापन में दावा किया गया था—“5 मिनट में ऑटो या ₹50 कैशबैक”—लेकिन उपभोक्ताओं को वास्तविक नकद कैशबैक नहीं मिल रहा था।

Advertisement Box

क्या था मामला?

रैपिडो ने देशभर के 120 से अधिक शहरों में लगभग 548 दिनों तक यह विज्ञापन चलाया। विज्ञापन के अनुसार, अगर 5 मिनट में ऑटो नहीं मिलता तो उपभोक्ता को ₹50 लौटाने का वादा था। लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं को नकद रिफंड के बजाय केवल Rapido coins दिए गए। ये वाउचर सिर्फ बाइक राइड्स के लिए मान्य थे और सिर्फ 7 दिनों तक उपयोग किए जा सकते थे।

उपभोक्ताओं की शिकायतें

जून 2024 से जुलाई 2025 के बीच रैपिडो के खिलाफ 1,200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें आधी से अधिक शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। शिकायतें ज्यादातर ओवरचार्जिंग, कैशबैक ना मिलना, रिफंड में देरी और ड्राइवरों के व्यवहार से जुड़ी रहीं।

CCPA का आदेश

CCPA ने रैपिडो को निर्देश दिए हैं कि—भ्रामक विज्ञापन तुरंत बंद किए जाएं।प्रभावित उपभोक्ताओं को ₹50 का पूरा रिफंड दिया जाए।कंपनी को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) प्रस्तुत करनी होगी।

क्यों पड़ा जुर्माना?

CCPA ने माना कि रैपिडो के विज्ञापन ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया। विज्ञापन में ‘कैशबैक’ शब्द का इस्तेमाल किया गया, जबकि वास्तव में नकद राशि लौटाई ही नहीं जाती थी। इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice) माना गया।

रिपोर्ट -रोशनी शुक्ला नई दिल्ली

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp