Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“Sunday on Cycle” कार्यक्रम के तहत नगर में निकाली गई साइकिल रैली

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर खुमेश यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत किया गया विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन

Advertisement Box

नारायणपुर, 31 अगस्त 2025 // भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति को सम्मान देने और खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का उत्सव उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे ओलंपिक मूल्यों तथा साहस, दृढ़ संकल्प, प्रेरणा और समानता जैसे पैरालंपिक मूल्यों को समर्पित रहा।

“छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025” के अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। 29 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी अवसर पर जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य और खेल के महत्व पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने उपस्थित जनों को शपथ दिलाई।

30 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में खेल से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता, फिटनेस टॉक तथा स्थानीय खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अंतिम दिन 31 अगस्त को “Sunday on Cycle” कार्यक्रम के तहत मल्लखम्ब खेलो इंडिया सेंटर, नारायणपुर से सुबह 7.30 बजे साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली बस स्टेशन, जगदीश मंदिर, सोनपुर रोड, चांदनी चौक और सुभाष चौक होते हुए पुनः खेलो इंडिया सेंटर तक पहुँची। इसमें स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

खेल अधिकारी डॉ. सुमित कुमार गर्ग ने तीनों दिनों के आयोजनों में सहभागी सभी विद्यार्थियों, नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp