
रिपोर्टर अविनाश महाराज/संवाददाता उज्जैन।
भाजपा सरकार की किसान और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार की उपस्थिति एवं लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में दिनांक 1 सितंबर को एसडीएम कार्यालय महिदपुर का घेराव किया जाएगा। प्रातः 11 बजे पुराने बस स्टैंड पर आमसभा होगी, पश्चात रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचेंगे जहां किसानों एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आंदोलन में जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस महिदपुर अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, गोगापुर ब्लॉक अध्यक्ष भारत शर्मा, झारड़ा ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान भाइयों, नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसानों की इस न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।









