
रिपोर्टर : दिनेश समाधान
बिस्टान। शिवपंथ सत्संग कार्यक्रम एवं नशामुक्ति अभियान को लेकर ग्राम बोकारान्या में शिवपंथियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी माह शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर 2025 को बोकारान्या में होने वाले महाकुंभ अखंड पिंड आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन के संबंध में बैठक में पूज्य गुरुदेव कालूसिंह बाबा एवं गुरुमाता सुमली बाई का विशेष सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में शिवभक्तजन तथा समीपवर्ती ग्रामों के पटेल, सरपंच और जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। सर्वसम्मति से सत्संग कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में शिवपंथ सचिव खुदीराम भुगवाड़े, चंदरसिंह वास्कले, महेश डावर, रूपेश मालवीय, सायसिंह महाराज, झीनला महाराज, मुज्या महाराज, तूफान महाराज, सुकन महाराज, संतोष मेहता, सावन डावर सहित अनेक शिवपंथ सत्संगी महाराज एवं भारी संख्या में शिवभक्तजन उपस्थित रहे।









